फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में 520 खिलाड़ियों ने ठोका दावा

Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अवंतीबाई क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को युवाओं का जबरदस्त उत्साह दिखा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 एवं अंडर-19 जिला स्तरीय ट्रायल में 520 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सत्र 2026-27 के लिए ट्रायल आयोजित हुआ। सुबह से ही खिलाड़ियों की भीड़ जुटने लगी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि ट्रायल में हाथरस के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, विकेटकीपिंग और फिटनेस की जांच की। खिलाड़ियों को नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका दिया गया। कैच, ग्राउंड फील्डिंग और थ्रो की भी परीक्षा ली गई। जोशन ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य नई और उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है, ताकि आगरा के खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें