भोजन की गुणवता में सुधार करने के आदेश्ा।
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जेल का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल में बंदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जेल प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तेंद्रपाल ने जेल का निरीक्षण किया। जेल विजीटर रस्किन खान, संदीप त्रिपाठी के साथ भोजनालय पहुंचकर निरीक्षण किया। रोटियों के रखरखाव पर नाराजगी जाहिर की। दाल की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। सचिव ने बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। कई पुरुष बंदियों ने बीमारियों का इलाज तथा जांच कराने की मांग की।
सचिव ने जेल अधीक्षक से कहा जेल में डॉक्टर का आना नियमित रूप से कराया जाए। बीमार बंदियों का समुचित इलाज कराया जाए। बंदियों के भी अधिकार होते हैं जो जेल जाने से खत्म नहीं हो जाते हैं। निरीक्षण के बाद प्राधिकरण सचिव ने बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका जेल मैनुअल के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जेलर एससी पांडेय, जेलर शिवदास, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा, पैरालीगल वालंटियर रामरतन मौजूद रहे।
जेल में रख रहे रोजा
जेल में बंद 62 मुस्लिम बंदी रोजा रख रहे हैं। जेल प्रशासन ने उनके लिए नमाज पढ़ने की अलग से व्यवस्था की है। जेल में सभी रोजेदार बंदियों के लिए इफ्तार और सहरी के भी इंतजाम किए गए हैं। प्राधिकरण सचिव ने रोजेदार बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।