फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक झलक जो मिल जाए तो बात बन जाए...

विज्ञापन
एक झलक जो मिल जाए तो बात बन जाए... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पिछले कुछ वर्षों में युवाओं सहित हर किसी पर जो चेहरा छाया है उसका नाम मोदी है। पीएम बनने के बाद वह और लोकप्रिय हो गए। उनके आने की जानकारी पर हर कोई उनकी एक झलक पाना चाहता था। इसके लिए न दूरी ज्यादा लग रही थी और न चटक धूप कोई असर दिखा रही थी। मोदी को देखने का यह जुनून ही था कि लोग 4 से 5 घंटे पहले मैदान में पहुंच गए।
विज्ञापन

मोदी को सुनने और देखने वालों के कदम चटक धूप भी नहीं डिगा सकी। कार्यकर्ता अपने नेता को सुनने के लिए धूप में जहां के तहां जमे रहे। सैनिक पड़ाव में दो बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता और भारी भीड़ के साथ लोग एकत्रित होने लगे थे। मोदी जब तक आए तक लोग धूप से बिचलित जरूर हुए हैं लेकिन वह सैनिक पड़ाव से डिगे नहीं थे। जितनी भीड़ पंडाल में थी उससे दो गुनी भीड़ खुले आसमान में अपने नेता का इंतजार कर हुई दिखी। जब मोदी का हैलीकाप्टर आसमान में मंडराता हुआ दिखाया दिया तो हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारों से वातावरण गुंजाइमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें