फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जलभराव के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एक सप्ताह से बूरा मंडी में भरा पानी सड़कों पर आ गया। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर भड़के व्यापारी पालिका परिषद के विरोध में सड़कों पर उतर आए। व्यापारियों ने पालिका के विरुद्ध नारेबाजी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पालिका परिषद की उदासीनता भारी पड़ रही है। गंदगी से जूझ रहे बूरा मंडी में नालियों का पानी सड़कों पर भर गया। व्यापारियों का आरोप है कि सप्ताह से हो रहे जलभराव के बाद भी पालिका सुनवाई नहीं कर रही। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने पाया कि जलभराव के चलते यहां से गुजरना भी मुश्किल है। पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। फिर भी कर्मचारी नहीं पहुंचे। इस पर भड़के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। और धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। इसके बाद पहुंचे पालिका कर्मी एवं सफाई कमयों ने पानी निकाला। तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली। और मामला शांत हुआ। विरोध जताने वाले व्यापारियों में नगर अध्यक्ष अतुल राठी, गणेश वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, देवेश वार्ष्णेय, आदेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, संजीव जैन, राजकुमार वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें