फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथिया गांव में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना पुलिस ने गांव हाथिया में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यह तमंचे मथुरा, आगरा और राजस्थान के जनपदों में सप्लाई किए जाने थे। दो लोग हत्थे चढ़े हैं। इनमें एक 50 हजार का इनामी भी है वह 2013 में आगरा के सिपाही की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन


बरसाना पुलिस ने हाथिया गांव में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से दो लोगों को पकड़ा गया है। सीओ गोवर्धन कैलाश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने साहून निवासी गांव हाथिया और जावेद निवासी गांव हाथिया को पकड़ा है। साहून आगरा के सिपाही सतीश परिहार की साल 2013 में की गई हत्या में शामिल था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। उधर, मौके से काला निवासी हाथिया फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें