फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिन्ह के साथ आज से मैदान में होंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाग्य आजमाने जा रहे प्रत्याशी शुक्रवार को चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में नजर जाएंगे। हालांकि सभी बड़े दलों का चुनाव चिन्ह तो तय है लेकिन निर्दलीय उम्मीदवारों को जरूर उनका चुनाव चिन्ह आज पता चल जाएगा। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा निर्वाचन 2019 के द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को मथुरा में चुनाव कार्यक्रम का पहला चरण पूरा होने जा रहा है। इसमें नामांकन प्रक्रिया के बाद आज नाम वापसी होनी है। दोपहर तीन बजे तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची चुनाव चिन्ह के साथ जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव चिन्ह के साथ जनता के बीच चुनाव प्रचार के लिए कूद जाएंगे।

अब तक जनपद में 13 उम्मीदवार हैं। इसमें रालोद से कुंवर नरेंद्र सिंह, कांग्रेस से महेश पाठक, भाजपा से हेमा मालिनी , ओमप्रकाश, छत्तर, जगवीर सिंह, जसवंत, जसवीर सिंह, दिनेश कुमार गौतम, रामदेव गौतम, प्रमोद कृष्ण, फक्कड़ बाबा, रामदास त्यागी शामिल हैं। संभावना है कि इसमें से कुछ शुक्रवार को नाम वापस भी ले सकते हैं। प्रत्याशियों की वर्तमान संख्या के मुताबिक इस बार एक ईवीएम में ही सभी प्रत्याशियों के नाम शामिल हो जाएंगे। पूर्व में संभावना नजर आ रही थी कि 16 से अधिक प्रत्याशी होने पर कहीं दो ईवीएम का उपयोग न करना पड़े। लेकिन नामांकन की जांच में यह संख्या 13 ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें