मथुरा। गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी (पुष्प बिहार) में एक खाली पड़े मकान में एक युवक का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। दो दिन बाद ही युवक की शादी थी। चर्चा है कि वह शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन घर वालों ने शादी तय कर दी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
थाना गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी (पुष्प बिहार) निवासी इकबाल (22) पुत्र लीले खां की 26 मार्च को शादी थी। शनिवार को घर में शादी के चलते गीत-संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। देररात युवक सोने के लिए चला गया। रविवार की सुबह घर में नहीं दिखा तो परिजनों को चिंता हुई।
उसकी तलाश की गई पर वह नहीं मिला। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि घर के पास खाली पड़े मकान में युवक का शव पंखे के कुंडे में लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कुंडे से उतरवाया। चौकी प्रभारी धीरज गौतम ने बताया कि युवक की शादी 26 मार्च को शादी होनी थी।