फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी हवालात में पीएसी तैनात

विज्ञापन
तैनात पीएसी। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी हवालात में बुधवार के दिन सुरक्षा को लेकर पीएसी तैनात रही। सीओ सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मंगलवार को भड़के बंदियों ने हवालात में जमकर हंगामा किया था, वहीं उपद्रव करने वाले दो बंदियों के साथ आए लोगों व भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेबरा निवासी योगेंद्र सिंह और मोहित जिला कारागार से दीवानी न्यायालय में दुष्कर्म के एक मामले में पेशी पर आए थे। पेशी के बाद जब परिजनों ने एक झोला में सामान अंदर देना चाहा तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया था। इसको लेकर बंदियों व पुलिस के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी थी।

इस दौरान एक दरोगा के साथ भी मारपीट की गई थी। हंगामा बढ़ते ही बंदियों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया था, उधर बंदियों के परिजनों व भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया था, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हालात पर काबू किए थे। इस बीच समझाने पहुंचे सीओ सिटी राकेश पांडेय के साथ भी बंदियों ने धक्का मुक्की कर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार को दीवानी हवालात में सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ ही नई तैनाती पाए आरक्षियों को तैनात किया गया। हवालात परिसर व बाहर दोनों ही स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। सीओ सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद ही उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें