फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बाबू के घर से 17 लाख की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त बाबू के घर बदमाशों ने धाबा बोल दिया। तमंचे के बल पर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। बदमाश घर से दो लाख की नकदी, पंद्रह लाख के जेवरात समेट ले गए। बदमाशों के खौफ से सहमे परिजन सुबह तक शांत बैठे रहे। दिन निकलने के बाद जब उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आसपड़ोस के लोगों ने एकत्रित हुए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी राजवीर पुत्र कल्यान सिंह जिला कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। रात को वह अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि रात करीब पौने दो बजे बदमाश उसके घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में पहुंचने के बाद उसकी पत्नी विमलेश एवं बेटी प्रीती को असलाहों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उसे भी बदमाशों ने तमंचा के बल पर अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाश घर के अंदर से दो लाख रुपये की नकदी और करीब 15 लाख के जेवरात साफ करके ले गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी संजय कुमार और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ था। रात के पल याद करके परिजन घबरा रहे थे। वहीं मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित रिटायर्ड बाबू ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।

घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बारीकी से जांच की है। तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। खुलासा करने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी
पहले हो चुकी है घटनाएं
एटा। जिले में वर्मा नगर में हुई घटना से पहले जिले के जसरथपुर क्षेत्र में दो जगहों से 25 लाख रुपये की चोरी होने की घटना, मलावन, कोतवाली देहात क्षेत्र के दो-दो घरों से लाखों की चोरी, बागवाला क्षेत्र में दो गांव के चार घरों से हजारों की चोरी की घटना हो चुकी है। जिसमें से पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। खुलासा न होने के कारण लोगों में दहशत दिखाई दे रही है।
सर्दी का फायदा उठा रहे बदमाश
कड़ाके की ठंड होने की वजह से सभी लोग अपने अपने घरों में अंदर सो जाते हैं। ऐसे में बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। लगातार शहर में मकान और दुकान को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें