फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में महिला का सड़क पर प्रसव, नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। नगर में बीती रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। कड़ाके की सर्दी के दौरान एक गर्भवती महिला ने बीच सड़क पर ही शिशु को जन्म दे दिया। प्रसव के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। महिला को एक झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया था।
विज्ञापन


घटना रविवार रात करीब दस बजे की है। मोहल्ला बाग वृंदावन निवासिनी पूजा (25) पत्नी संजीव कुमार को प्रसव पीड़ा हुई। पति के बुखार में होने के करण वह अकेले ही नगर से तीन किमी दूर झोलाछाप के यहां चली गई। झोलाछाप के यहां प्रसव पीड़ा बंद हो गई तो उसने एक इंजेक्शन लगाकर यह कहते हुए घर वापस भेज दिया कि तेज प्रसव पीड़ा हो तो वह उसके पास आना।

अपना मोबाइल नंबर भी झोलाछाप ने उसे दे दिया। रात 10 बजे के करीब जब महिला पैदल घर लौट रही थी, तो मुहल्ला सिंघईयान मेें जैन मंदिर के पास उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। दर्द से कराहते हुए पूजा जैन मंदिर के पास सड़क पर बैठ गई। उसे प्रसव पीड़ा से छटपटाते देख पास के घरों की दो-तीन महिलाएं बाहर निकल आईं।
विज्ञापन


प्रसव कराने के लिए तत्काल चादर कंबल आदि का इंतजाम किया। इसी दौरान महिला ने बालिका शिशु को जन्म दे दिया। ठंड काफी ज्यादा थी, इसलिए नवजात की तत्काल मौत हो गई। महिला ने झोलाछाप को मोबाइल से कॉल की तो वह वहां पहुंच गया। शिशु समेत महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर वह वापस अपनी दुकान पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें