फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का बजट फिर भी अंधकार में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित औद्योगिक आस्थान यूपीएसआईडीसी पिछले एक साल से अधंकार में है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर नई एलईडी लाइटें लगवाने को मुख्यालय द्वारा लाखों का बजट जारी कर दिया है। बावजूद अभी तक कार्यदायी संस्था ने कार्य प्रारंभ नहीं किया।


यूपीएसआईडीसी औद्योगिक आस्थान में शासन द्वारा उद्योग लगाने के लिए रियायती पर 226 भूखंड आवंटित किए गए। आद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण काफी भूखंड आज भी रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सालों पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से करीब 200 स्ट्रीट लाइटें व एक हाईमास्ट लगवाई गई। इसका मेंटीनेंस न होने के कारण पिछले एक साल से सभी स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं। शाम होते ही पूरा औद्योगिक क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है, जिससे आए दिन यहां लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं।


यूपीएसआईडीसी एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने के लिए पत्र भेजा गया था। मुख्यालय द्वारा अक्टूबर-18 में पांच लाख 98 हजार का बजट स्वीकृत कर दिया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की जिम्मेदारी गाजियाबाद एक्सईएन को सौंपी गई है, परंतु तीन माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन



एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने मुख्यालय के साथ डीएम को पत्र भेजकर स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगवाने की मांग की है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि सभी पालों पर 65 वाट की एलईडी लाइट लगवाई जाए, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ विद्युत खपत व बिल में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें