फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक के अपहरण का आरोप लगा दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांधीपार्क में युवकों पर बालक का अपहरण का आरोप लगाते हुए दो युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवकों को थाने ले गई। एसएचओ थाना उत्तर ने कहा कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


थाना उत्तर के टापाकलां निवासी महिला को कुछ युवकों ने गांधीपार्क में मिलने के बुलाया था। बताते हैं कि महिला के पीछे उसका देवर भी पहुंच गया। यहां उनमें कुछ विवाद हुआ तो महिला के देवर ने बेटे का अपहरण करके ले जाने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

भीड़ ने युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर लात घूसों से पीटा गया। कुछ युवकों ने इस दौरान की वीडियो तक बनाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस इस भीड़ से बचाकर दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। थाने पर लाने के बाद उनको भी छोड़ दिया।
विज्ञापन



इस संबंध मे थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर नईम अहमद से बात की गई तो कहा कि महिला को फोन करके युवकों ने बुला लिया था। लेकिन युवकों पर बालक के अपहरण का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी थी। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें