आगरा के ध्यानार्थ
बाइक सवार पिता-पुत्री को वाहन ने मारी टक्कर, पुत्री की मौत
फिरोजाबाद हाईवे की घटना, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
पुत्री को ननिहाल छोड़ने जा रहा था पिता
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी पुत्री को पीछे से जा रही कैंटर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी का शव उठाने का प्रयास किया तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
आगरा के थाना बरहन अंतर्गत गांव नगला चंद्रभान निवासी रोहिताश सिंह यादव अपनी बुलट से थाना शिकोहाबाद स्थित अपनी ससुराल गांव असुआ शाहपुर जा रहा था। उसके साथ उसकी 14 वर्षीय पुत्री मानसी उर्फ अंशिका साथ थी। पिता-पुत्री फिरोजाबाद हाईवे परगांव उसायनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
ट्रक की साइड लगते ही रोहताश की बाइक बांयी ओर सड़क किनारे गिर गई इससे बाइक पर बैठी मानसी दूसरी ओर गिरी। इसके चलते पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी बीडी पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाया।
ये बेटी की जिद थी या मौत का बुलावा
टूंडला। हादसे के बाद चुटैल हुए पिता का रोते हुए बुरा हाल था। वह बार-बार एक ही बात दोहरा रहा था कि यह बेटी की जिद थी या उसकी मौत का बुलावा। उसका कहना था कि बेटी मानसी कई दिनों से ननिहाल जाने की जिद कर रही थी। वह उसे टाल रहा था।
फोटो-