फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भ्रष्टाचार की जडे़ं गहरी, उजागर हुए हैं कई मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाएगा। भ्रष्टाचार की जडे़ं जिले में भी गहरी हैं। जिले में भ्रष्टाचार से जुडे़ कई मामले उजागर हो चुके हैं। कई अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडे़ गए हैं।

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के मौके पर एंटी करप्सन फोर्स एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठनों द्वारा समाज को जागरूक करने के लिहाज से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भ्रष्टाचार उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों में अभी भी सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर हाल ही में एवं इससे पूर्व कई कार्यवाही हुईं। जिला प्रशासन द्वारा हाल ही भ्रष्टाचार में संलिप्त के चलते टूंडला तहसील में तैनात एक लेखपाल के विरुद्घ कड़ी कार्यवाही की है।


वर्ष 2016 में नारखी ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन अग्रवाल मथुरा जिले में तैनात एक शिक्षक की अंक तालिकाओं के सत्यापन के नाम पर पैसे वसूल रहे थे।

एक शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन जुलाई 2017 को सिरसागंज स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात लिपिक आशुतोष को बिल संशोधन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात रहे महेंद्र नाथ को वर्ष 2015 में एक मदरसा संचालक से पैसा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। अल्पसंख्यक कल्याणकारी एका थाना क्षेंत्रांर्गत मदरसा संचालक गुड्डू खां से मनमाफिक जांच रिपोर्ट लगाने के एवज में 20 हजार रुपये लेते पकडे़ गए।
विज्ञापन



भ्रष्टाचार के मामले में अंतर्राष्ट्रीय रैकिंग में 94वें स्थान पर खडे़ भारत में वर्ष 1988 के दौरान सरकारी तंत्र एवं सार्वजनिक उपक्रमों में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए ठोस कानून बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें