फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा में भाइयों ने भाई की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंजडुंडवारा/पटियाली। गंजडुंडवारा के ग्राम नवादा मेें खेत में पानी लगाने के विवाद में भाइयों ने भाई की मारपीट के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव नवादा निवासी ज्ञान सिंह (40) पुत्र मेघ सिंह रविवार सुबह अपने खेत में नलकूप से पानी लगा रहा था। तभी उसके दोनों भाई शीलेंद्र और धीरेंद्र पहुंच गए। दोनों भाइयों ने उनके नलकूप से अपने खेत में पानी लगाने का विरोध किया। इस पर ज्ञान सिंह ने भी एतराज जताया। कहासुनी के बाद शीलेंद्र और धीरेंद्र ने ज्ञान सिंह के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन



इस पर ज्ञान सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। वह घर में दरवाजा बंद कर दुबक गया लेकिन शीलेंद्र और धीरेंद्र घर पहुंच गए और किवाड़ तोड़कर तमंचे से ज्ञान सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाई मौके से भाग गए। ज्ञान सिंह का शव देखकर पत्नी अंगूरी देवी एवं बच्चे चीत्कार कर उठे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी बच्चों की गुहार पर भी नहीं पसीजा दिल
कासगंज। शीलेंद्र और धीरेंद्र जब कमरे का किवाड़ तोड़ रहे थे तो ज्ञान सिंह की पत्नी ने ज्ञान सिंह को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन धीरेंद्र और शीलेंद्र नहीं माने। दोनों भाइयों ने कमरे का किवाड़ तोड़कर ज्ञान सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। ज्ञान सिंह के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है और तीन छोटे बेटे हैं। ज्ञान सिंह की मौत ने पत्नी और बच्चों को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी की सबसे बड़ी चिंता जवान बेटी के हाथ पीले करने की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजेगी।
जसवीर सिंह कोतवाली प्रभारी, गंजडुंडवारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें