फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट स्थापना संग नवरात्र शुरू, मंदिरों में भीड़

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शारदीय नवरात्र की शुरूआत के प्रथम दिन बुधवार को घर-घर घट स्थापना कर भक्तों ने मां की पूजा की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ दोपहर तक देखी गई। प्रथम दिन मां के शैलपुत्री व ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। शाम को देवी मंदिरों में फूलबंगले सजाए गए। भजन संध्या में भक्त देवी भेंटों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन


बुधवार से नवरात्रों का शुभारंभ हो गया। शहर के कंकाली, महाविद्या, चामुंडा, पथवारी, कैला देवी, कैंट काली, पाताल देवी, बंगलामुखी आदि देवी मंदिरों पर भोर होते ही भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना को उमड़ पड़ी। घरों में मां का पूजन कर उन्हें आकर्षक शृंगार से सजाया गया। भक्तों ने मां की अखंड जोत लगाई। भक्तों ने लौंग-बताशे का जोड़ा चढ़ाकर व व्रत रख मां से मनोकामनाएं मांगी।

शाम को मंदिरों में मां का फूलबंगला सजाकर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए गए। भजन संध्या में भक्तों ने देवी भजनों व भेंटों पर जमकर हाजिरी लगाई। रात्रि में गली-मोहल्लों में देवी जागरणों का आयोजन किया गया। समापन भोर में आरती के साथ हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख देवी मंदिरों के बाहर यातायात कंट्रोल करने व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी तैनात दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें