फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गढ़का में घर-घर में बिछी चारपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज/सहावर। ग्राम गढ़का में काफी संख्या में ग्रामीण वायरल फीवर और चिकनगुनिया बुखार की चपेट में हैं। हर घर में चारपाई बिछी हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है।

जिले में सक्रामक बीमारियों थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक 12 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। ग्राम गढ़का में बुखार और चिकनगुनिया से मरीज बेहाल हैं। हर घर में दो से तीन लोग बीमार हैं। ग्राढ़का निवासी संजीदा पुत्री इमदाद अली, मुन्ना लाल पुत्र होरी लाल, नीलम पुत्री राज पाल, बबलू का बेटा, जफरुल खां पुत्र शमसुल खां, फजलुर्रहमान खां सहित तमाम लोग बीमार हैं।
विज्ञापन


बच्चे और बुजुर्ग संक्रामकों की चपेट में अधिक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा अभी तक गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नहीं लगाया है। गांव के अरसद खां, मुस्तकीम खां, रमजानी खां, कल्लू खां, नेकसे लाल, जानशेर आदि ने विभाग से शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने व दवा बांटने की मांग की है।
विज्ञापन



सीएमओ डा. प्रतिभा श्रीवास्तव का कहना है कि लगातार स्वास्थय परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग सतर्क है। बदलते मौसम के कारण लोगों को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें