फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का 4650 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। धान खरीद के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम आरपी सिंह ने कहा कि शासन ने एक अक्तूबर से धान की खरीद निर्धारित की है। 31 जनवरी तक खरीद चलेगी। जनपद के लिए 4650 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित है। शासन ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड का समर्थन मूल्य 1770 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के लिए 16 केंद्र निर्धारित हैं। 15 अक्तूबर तक किसान पंजीयन करा सकते हैं। बिना पंजीयन धान की खरीद नहीं होगी। क्रय केंद्र प्रभारी किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समय से खरीद की ऑनलाइन फीडिंग कराई जाए। केंद्र पर पेयजल, कांटा, छटना, तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था रखी जाए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि खरीद के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। इसका नंबर 05744-247007 है। वहीं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर भी सुझाव अथवा शिकायत की जा सकती है। किसान पंजीयन का राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंकेज कराया गया है। पंजीयन के समय किसान पंजीयन प्रपत्र के साथ खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति साथ लाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें