फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड इंद्रानगर निवासी छबेले राम (37) पुत्र धनीराम पूर्व में टोलटैक्स पर काम करता था। शनिवार देर शाम मोढ़ा चौराहे पर शिकोहाबाद की ओर से तेज गति से आ रही मैक्स ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतका की पत्नी सोहनी देवी एवं बेटे कृष्णा (आठ) एवं कान्हा (पांच) का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरा हादसा आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बबाइन (संवाई) निवासी युवक गब्बर सिंह (20) पुत्र सत्यवीर सिंह राठौर दिल्ली जाने के लिए शनिवार शाम घर से निकला था। हिमायूंपुर में अपनी मौसी के घर आने के बाद फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रात में निकला था। उसका शव झरना नाले के पास पड़ा मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


तीसरा हादसा थाना सिरसागंज क्षेत्र में हुआ। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित पांचाल पेट्रोलपंप के पास निवासी पदावाला सुब्बाराव (59) पुत्र शुभा रायडू एनएचटू पर काम करता था। बाइक से जसवंतनगर जाते वक्त बाइक असंतुलित होकर खाई में गिरपे से सुब्बाराव की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें