फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगा रेडीमेड कारोबारी के हत्यारों का फुटेज

विज्ञापन
पुलिस के हाथ लगा रेडीमेड कारोबारी के हत्यारों का फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नगर के बहुचर्चित रेडीमेड कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस को ठोस सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को मिलने से यह मामला अब जल्द सुलझने के आसार दिख रहे हैं। फुटेज में बौबी जैन के दो हत्यारे बाइक से घटना को अंजाम देकर फरार होते दिख रहे हैं। इन दोनों चेहरों की पुलिस ने जिले में शिनाख्त कराई है, लेकिन अभी तक यहां इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है ये शूटर बाहर के हैं। इनकी अन्य जिलों की पुलिस से भी शूटरों की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

रेडीमेड कारोबारी बॉबी जैन की 8 अगस्त को सायं के समय रेलवे जंक्शन के समीप सहावर गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस तभी इस मामले के खुलासे में जुटी हैं। शहर व आस पास के कस्बों से पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन कोई पूछताछ में कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने आस पास के इलाकों में सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाले। जिसमें पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हत्यारों का मिल गया। इस फुटेज की जिले में शिनाख्त कराई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने बाहर के शूटरों के होने का अंदाजा लगाया है। पुलिस के अधिकारी भी यही मानकर चल रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि शूटर बाहर के हैं। जिनकी शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के उद्देश्य से ही सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन

नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही शातिर शूटर जल्द पकड़े जाएंगे। आस पास के जिलों की पुलिस से भी शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें