फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने आंखों में मिर्च झोंककर लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
छटीकरा (मथुरा)। जैंत के छटीकरा-नगला रामताल मार्ग पर गरुण गोविंद मंदिर के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार की आंखों में मिर्च झोंककर बाइक लूट ली। बाइक सवार छटीकरा पर इंतजार कर रहे साले को लेने जा रहा था। आंखों में मिर्च से बेचैन हुआ पीड़ित नगला रामताल पहुंचा। एकत्रित ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के गांव सेरसा निवासी मान सिंह पुत्र गोपी सिंह ससुराल गांव सेही से छटीकरा पर खड़े अपने साले को लेेने जा रहा था। वह छटीकरा-नगला रामताल मार्ग पर गरुण गोविंद मंदिर के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने बराबर में आकर आंखों में मिर्च झोंक दी।

मिर्च आंखों में गिरने से विचलित हुआ बाइक सवार गिर पड़ा। इसी बीच तीन लुटेरे बाइक को लूटकर ले गए। आंखों को मसलता हुआ बड़ी मुश्किल मान सिंह नगला रामताल पहुंचा। यहां पर एकत्रित ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गरुण गोविंद मंदिर के पास बाइक लुटी है। बाइक लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बाइक लूट का खुलासा करके लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें