फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला कक्षा चार के छात्र का शव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। महावन के नगला रायसिंह में 12 साल के बालक का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला। गले में अगोंछे का फंदा बंधा हुआ था। परिजन बालक की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस कह रही है कि बालक ने दोस्त की पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


थाना महावन के नगला रायसिंह निवासी कपूरचंद वर्मा का 12 साल का बेटा तरुण वर्मा बलदेव में बालाजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। रोज की तरह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस का कहना है कि रास्ते में स्कूल के साथी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। साथी ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। इससे क्षुब्ध बालक ने गांव से पास जामुन के पेड़ पर लटककर सुइसाइड कर लिया। उसे साथियों ने टोका पर वह नहीं माना। खबर लगते ही परिजन पहुंचे। बच्चे के शव को उतारकर हास्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महावन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने बताया कि बालक ने सुइसाइड किया, जबकि उसका पिता हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा रहा है। कोई तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी बहनें

बारह साल का तरुण तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनें रक्षाबंधन का इंतजार कर रही थीं। बाजार जाकर राखियां खरीदने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन कौन जानता था कि इस बार उनसे राखी बंधवाने वाला उनका भाई रहेगा ही नहीं। इकलौते बेटे की मौत से कपूरचंद वर्मा बुरी तरह से टूट गए हैं।
विज्ञापन


रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। कपूरचंद वर्मा पेशे से ड्राइवर हैं, बलदेव के एक स्कूल में बस चलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें