फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े धोखे हैं इस राह में...

विज्ञापन
बड़े धोखे हैं इस राह में... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सीएम योगी आदित्य नाथ के आगमन को लेकर शहर को सजाने का काम चल रहा है। सीएम के निकलने वाले मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। शुक्रवार रात हुई बारिश ने सीएम के स्वागत को हो रही तैयारियों में खलल डाल दिया। पूरे दिन चली तैयारियों के बाद रात में बारिश ने पानी फेर दिया। सीएम के निकलने के स्थानों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसे कर्मचारी दुरुस्त करने में जुटे रहे। प्रशासन ने सब कुछ ठीक दिखाने के लिए नजर आने वाले मार्ग को तो चमका दिया, लेकिन जनता की परेशानी पर किसी की नजर नहीं गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हुई बारिश ने सीएम के स्वागत के लिए हो रही आनन फानन तैयारियों की पोल खोल दी। पुलिस लाइन से सैनिक पड़ाव जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। वहीं सैनिक पड़ाव का मैदान पानी से भर गया। कार्यक्रम स्थल पर पानी भरने से दलदल हो गया। इसे लेकर अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई। पूरे दिन अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। मैदान में मिट्टी डालकर जलभराव को दूर करने का उपाय होता रहा। इधर, बारिश के चलते तमाम मार्ग जलमग्न हो गए। मेहता पार्क से प्रसिद्ध कैलाश मंदिर जाने वाले मार्ग पर जलभराव ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी। आलम यह रहा कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। साथ ही जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर मुसीबत को दोगुना करते नजर आए। लोगों ने प्रशासन और पालिका से जलभराव को दूर करने की मांग भी की, लेकिन सीएम के आगमन की तैयारियों में व्यस्त प्रशासन और पालिका ने जनता की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

प्वाइंटर
सीएम के निकलने वाले मार्ग पर बारिश से जलभराव, जुटे रहे कर्मचारी
सैनिक पड़ाव में चल रही तैयारियां हुई प्रभावित, दिक्कत में प्रशासन
मैदान में पानी भरने से खड़ी हुई परेशानी, पूरे दिन डाली जाती रही मिट्टी
शहर के अन्य प्रमुख मार्गों में जलभराव ने बढ़ाई जनता की मुसीबत
मेहता पार्क, कैलाशगंज रोड का बुरा हाल, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें