फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से भेलपुरी विक्रेता की मौत
विज्ञापन



फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कबीर नगर खेड़ा में बिजली का तार लगाते समय करंट लगने से भेलपुरी विक्रेता गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।


थाना उत्तर क्षेत्र के कबीरनगर खेड़ा निवासी चंद्रपाल (45) पुत्र मोहनलाल रामलीला चौराहे के समीप भेलपुरी की ठेल लगाता था। शनिवार सुबह वह घर पर बिजली का तार लगा रहा था। तभी करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर परिजन आनन-फानन में चंद्रपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनिल कुमार ने कहा कि कबीर नगर ख्रेड़ा में बिजली का करंट के लगने से मौत की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें