जेपी एकेडमी ने सिल्वर जुबली वार्षिक समारोह में एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं एकाग्र होकर पढ़ाई करें तभी अच्छे भविष्य का निर्माण होगा।
सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा ने प्रतिभाओं की सराहना की और उनसे लक्ष्य निर्धारित कर कैरियर बनाने की सलाह दी। विधायक ममतेश शाक्य ने भी कार्यक्रम की सराहना। 12वीं कक्षा के टॉपर गर्भित भारद्वाज, रिति राठौर, रविका पांडे, वैभव राठौर, अनन्या मिश्रा और 10वीं के टॉपर अनुवृत मिश्रा, खुशी वर्मा, आयुष वार्ष्णेय, अंकित कुमार, प्रियांशी माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एकेडमी के सचिव नरेश चंद्र अग्रवाल ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। निदेशक निर्मल अग्रवाल ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सराहना की।
एकेडमी की प्रिंसिपल प्रिया माहेश्वरी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान सुभाष अग्रवाल, शरद अग्रवाल, प्रभात गर्ग, शिवम अग्रवाल, सुशील प्रकाश गोयल, तनवी अग्रवाल, अखिलेश सक्सेना, डीके झा, मयंक अग्रवाल, संजय सिन्हा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निकिता वशिष्ठ और मानव विजय ने किया। एकेडमी की प्रगति आख्या अखिलेश सक्सेना ने प्रस्तुत की।