फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन गेट पर धरने पर बैठे अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आजमगढ़ घटना के विरोध में विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को भी कामबंद हड़ताल पर रहे। जिले के अधिकांश ब्लाकों पर कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद में बीडीओ के साथ हुई अभद्रता के मामले में एडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे ग्राम विकास विभाग से जुडे़ विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों का असर दूसरे दिन भी विकास भवन में देखने को मिला। अधिकारी और कर्मचारी कामकाज छोड़कर विकास भवन के गेट के बाहर धरने पर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीडीओ के साथ अभद्रता के आरोपी एडीएम के निलंबन की मांग दोहराई। डीडीओ अरविंद चंद्र जैन, उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार सिंह, कई बीडीओ आदि सहित मनरेगा आदि कर्मचारी शामिल रहे। बीडीओ के साथ अभद्रता को लेकर जिले के ब्लाक संसाधन केद्रों पर भी कार्य बहिष्कार देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें