फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर नशे की हालत व लापरवाही पर पांच सिपाही निलंबित

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

ड्यूटी पर नशे की हालत और लापरवाही बरतने वाले पांच सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इसमें एक पुलिस कर्मी 100 डायल और चार पुलिस के सिपाही जिला जज के आवास पर लगी गारद के हैं।
विज्ञापन

जिला जज के आवास पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की गारद लगाई जाती है। इसमें चार सिपाही अलग-अलग समय में ड्यूटी देते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रात को गारद में लगी पुलिस की चेकिंग की गई थी। इस दौरान पाया गया कि गारद में राहुल की ड्यूटी थी, जबकि बिना ड्यूटी के पुष्पेन्द्र, दीपक और जसवीर मौके पर नशे की हालत में मिले। मेडिकल जांच के दौरान राहुल की चिकित्सकों ने शराब के नशे में होने की बात कही है। दूसरी तरफ सिपाही हुकमसिंह 100 डायल में तैनात हैं। आरोप है सिपाही ने दो दिन पहले नशे की हालत में प्रभारी के साथ अभद्रता करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरती थी। जिसे लेकर सिपाही एसएसपी से शिकायत की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने गारद में तैनात चार सिपाही और 100 डायल में तैनात पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें