फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका का करोड़ों रुपये बकाया

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
एटा। बकाया वसूली को लेकर पालिका अब चेत गई है। नगर में एक करोड़ से अधिक बकाये की वसूली के लिए पालिका ने लिस्ट तैयारी कर ली है। बकायेदारों में नगर के सरकारी विभाग सबसे आगे हैं। जिला पंचायत समेत तमाम विभागाें पर नगर पालिका के लाखों रुपये बकाया हैं। पालिका ने 350 बकायेदारों को नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में कर जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गृहकर और जलकर वसूली को लेकर पालिका ने अब बकायेदारों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। कर वसूली के लिए पालिका ने सभी बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं। आलम यह है कि पालिका के बड़े बकायेदार सरकारी विभाग हैं। इनमें जिला पंचायत, जिला जेल, पुलिस लाइन, बीएसए कार्यालय शामिल हैं। पालिका ने सभी विभागों को पत्र भेजकर बकाया जमा करने के लिए कहा है। पालिका का सबसे ज्यादा बकाया जिला पंचायत पर है। बताया जाता है कि जिला पंचायत ने कई सालों से बकाया जमा नहीं किया है। पिछले दिनों विभाग ने ईओ के निर्देश के बाद बकायेदारों सूची खंगाली तो तमाम बड़े विभागों के नाम सामने आए। विभागों को रिमाइंडर जारी करते हुए बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही नगर में 350 बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है। कर अधीक्षक सोबरन सिंह कहते हैं कि बकाया वसूली को लेकर तैयारी चल रही है। नगर में बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। पंद्रह दिन में बकाया जमा करने के लिए कहा गया है।
-----------
स्वकर मेें रुचि नहीं ले रहे लोग
नगर पालिका ने गृहकर जलकर के लिए स्वकर निर्धारण प्रक्रिया लागू कर दी है लेकिन नगर के लोग स्वकर प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पालिका को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि जो भवन स्वामी बकाया जमा नहीं करेंगे, उन पर पालिका खुद कर का निर्धारण कर वसूली करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें