फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको सवारों ने पायल कारोबारी से 50 हजार और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के टाउनशिप गेट के समीप शुक्रवार की दोपहर ईको सवारों ने पायल कारोबारी की गाड़ी को रोककर तोड़फोड़ कर डाली। ईको सवारों ने कारोबारी से मारपीट कर सोने की चेन लूट ली और गाड़ी में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार की नकदी बताई जा रही है। रिफाइनरी पुलिस आपस में टकराए वाहनों के बाद का झगड़ा बता रही है। कारोबारी आगरा के अछनेरा जा रहा था।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन रोड स्थित चामुंडा कालोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल पुत्र रासबिहारी अग्रवाल पायल का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को वह टाटा सूमो से अछनेरा (आगरा) ससुराल जा रहे थे। टाउनशिप गेट के समीप पहुंचने पर ईको सवारों ने कारोबारी की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद ईको सवारों ने हमला बोलते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और कारोबारी से मारपीट कर दी। कारोबारी का आरोप है कि ईको सवार बैग, जिसमें 50 हजार रुपये थे और गले से चेन तोड़कर ले गए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ईको सवार भाग खड़े हुए। कारोबारी ने थाना रिफाइनरी में ईको सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार पायल ने बताया कि टाटा सूमो सवार कारोबारी की गाड़ी ईको से टकरा गई थी। इसके चलते पीछा करते हुए ईको सही न कराने पर मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें