फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद निवासी दंपति से नकदी-जेवर लूटे

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
भोगांव/अलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। मानिकपुर के समीप बुधवार शाम मोहम्मदाबाद निवासी दंपति से बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा के बल पर नकदी और जेवर लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद निवासी रोहित तिवारी बुधवार शाम को पत्नी तनुजा तिवारी को साथ लेकर थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी ससुराल आ रहे थे।

शाम करीब 6:30 बजे बाइक जब गांव मानिकपुर के समीप पहुंची तभी पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया।

तमंचा के बल पर महिला से चार अंगूठी, सोने की चेन, कान के झाले और रोहित का मोबाइल, तीन अंगूठी और 15 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें