फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में फिर कब्जा लिए फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक तरफ नगर निगम की टीम फुटपाथ से अतिक्रमणों को हटा रही तो दूसरी और कुछ ही देर बाद फुटपाथों पर फिर से दुकानें सज रही हैं। फुटपाथ को कब्जाने वाले अधिकांश बडे़ व्यापारी हैं। इससे निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने संबंधी अभियान को झटका लग रहा है।
विज्ञापन


करीब तीन सप्ताह पूर्व नगर निगम ने जीआईसी तिराहे से फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। निगम के अधिकारियों ने इस अभियान के दौरान फुटपाथों को खाली कराया गया। इस दौरान कृष्णानगर में और नए बस स्टैंड से भूतेश्वर तक करीब एक दर्जन से अधिक खोखे और फुटपाथ पर बैठकर काम करने वालों को हटाया गया। अधिकतर स्थानों पर फुटपाथों पर फिर से दुकानें सजा ली गई हैं। इससे नगर निगम के अभियान की सार्थकता पर सवाल उठ गए हैं।

वहीं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा कृष्णानगर के बिजलीघर पर धरना दिया जा रहा है। उनके द्वारा अतिक्रमण अभियान के चलते बेरोजगार हुए लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की जा रही है। होलीगेट क्षेत्र में भी दुकानदारों ने फुटपाथ कब्जा लिया है। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें