फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो डिग्री लुढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम का मिजाज मंगलवार को एक बार फिर बदल गया। दिन में छाए काले बादल शाम होते-होते बरस पड़े। बारिश होने से तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में लोग फुल स्वेटर में नजर आए।
विज्ञापन


संक्रांति के बाद से मौसम साफ हो चला था। मंगलवार को दिन की शुरुआत चटक धूप से हुई। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में बादल छाने लगे। तीन बजे के आसपास रिमझिम बारिश हुई। शाम करीब चार बजे जिले भर में तेज बारिश हुई। देर शाम तक रिमझिम बारिश जारी रही।

सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को बारिश के कारण न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सरसों को नुकसान, गेहूं को होगा फायदा
बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल होगा। जिला कृषि वैज्ञानिक जगदीश मिश्रा ने बताया कि बारिश होने से सरसों के पौधों पर जो फूल आ रहा है, वह गिर जाएंगे।
विज्ञापन


पौधों दमें दाना नहीं पड़ेगा। इससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं गेहूं की फसल के लिए यह बारिश वरदान है। ज्यादातर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाया जा रहा है। इसलिए बारिश से कोई नुकसान नहीं है। इसके अलावा आलू की फसल को भी इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है। हालांकि जिन खेतों में आलू की खोदाई चल रही है वह जरूर प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें