फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग को देंगे नया लुक

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की हृदय योजना के तहत वृंदावन पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग को अब नया लुक दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत एक माह में एक किलोमीटर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को योजना सचिव बी आनंद ने मथुरा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यापक दिशा-निर्देश भी दिए। वाराहघाट से शुरू निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजना के तहत ब्रज फाउंडेशन द्वारा बनाए गए सौ मीटर के विकास मॉडल को देखा।

करोली घाट पर उन्होंने इसको संरक्षित करने के साथ भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं का चित्रण कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विकास कार्य हृदय योजना के तहत ब्रजमंडल करा रही है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त डा. उज्वल कुमार, ब्रज फाउंडेशन के विनीत नारायण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें