वृंदावन। मथुरा गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत राधानिवास क्षेत्र में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। झगड़े के दौरान सड़क पर जाम लग गया। लोग परेशान होते रहे, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। मामला दो नशेड़ियों के बीच और जेब कटी का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात बस्टैंड के समीप राधानिवास क्षेत्र में रहने वाले पड़ोसी युवक साथ बैठे थे। शनिवार सुबह एक दूसरे पर जेब काटने का आरोप लगाकर दोनों भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर भी फेंके गए। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।