फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारियों ने वसूला 7.50 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
money - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। टैक्स बचाने के लिए फर्जी नाम से लाया जा रहा हौजरी का माल पकड़ा गया। वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने बिल स्वामी को बुलाया तो कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद ट्रांसपोर्ट स्वामी से सात लाख 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके बाद माल छोड़ा गया।
विज्ञापन



वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी शुक्रवार को सड़क पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने ट्रक को रोककर जांच की तो ट्रक में हौजरी का सामान भरा था। ट्रक चालक से कागज मांगे गए तो दो बिल तिब्बती रिफ्यूजी के नाम से था। सघन जांच में पाया गया कि माल फर्जी नाम के बिलों पर लाया जा रहा था। इसके बाद माल स्वामी को बुलाया गया लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर से सात लाख 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। चेकिंग सीबी सिंह एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड 2 अलीगढ़ के निर्देश पर एचपी राव दीक्षित के नेतृत्व में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेसर में पकड़ा माल किया सीज
वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिशभनर डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि जलेसर में घंटा घुंघरु के माल से भरे दो ट्रक पकड़े गए थे। इन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें