फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मायके में दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मायके में रह रही विवाहिता ने पड़ोस के दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के ही साथ उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र निवासी युवती की तीन वर्ष पूर्व कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव में शादी हुई थी। ससुरालीजनों से कुछ अनबन होने से रक्षाबंधन के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। परिजनों की मानें तो 12 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाला युवक रवि उसे किसी बहाने घर से बुलाकर ले गया। उसके बाद उक्त महिला का कहीं कोई पता नहीं चला।

13 दिसंबर रात को उसे घर के पास छोड़ गए। युवती का कहना है कि रवि बुलाकर ले जाने के बाद दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने कहा परिजनों की ओर से एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। उसके आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें