फिरोजाबाद। बीएड में हुए फर्जीवाडे़ पर कार्रवाई के बाद जांच का दायरा बढ़ रहा है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन मध्य भारत ग्वालियर की डिग्री पर नियुक्त शिक्षकों का ब्योरा तलब किया गया है। इसके साथ ही संपूर्णानंद विश्वविद्यालय सहित देश की छह यूनिवर्सिटी एवं बोर्ड से पढे़ शिक्षकों का ब्यौरा तलब भी तलब किया गया है।
आगरा विवि पर एसआईटी की जांच चली रही है। इसमें जिले के करीब 154 शिक्षक जांच घेरे में आ चुके हैं। फिलहाल इन शिक्ष्कों को कोर्ट से राहत मिल गई है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन मध्य भारत ग्वालियर पर भी सीबीआई का शिकंजा कस चुका है। बेसिक शिक्षा सचिव ने विभाग से शिक्षकों का ब्योरा मांगा था। इसी तरह संपूर्णानंद विवि की डिग्री से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों का ब्योरा भी शासन विभाग से पूर्व में तलब कर लिया था।
इसके अलावा कई बोर्ड ऐसे हैं, जहां के बोर्ड से पढे़ शिक्षकों पर विभाग नजर है। शिक्षकों में खलबली मची हुई है। यही कारण है कि शिक्षक अपने अभिलेख विभाग के रिकार्ड से निकाल ले गए हैं। बीएसए सचिदानंद यादव ने कहा कि कई यूनिवर्सिटी एवं बोर्ड से पढे़ शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। कईयों का पहले ही भेज चुके हैं तो कुछ यूनिवर्सिटी अथवा बोर्ड से पढे़ शिक्षकों की तलाश जारी है।