फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा बाजार, रौनक हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
हत्या - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना(मथुरा)। 53 दिन पहले हुए रौनक हत्याकांड का खुलासा न होने से भड़के लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए। बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। पंचायत में पुलिस को सात दिन की मोहलत दी गई है। खुलासा न होने पर 10 दिसंबर को थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


11 अक्तूबर को बरसाना निवासी रौनक (22) पुत्र बच्चू सिंह की हत्या करके शव विलासगढ़ की पहाड़ियों में फेंक दिया गया था। रौनक की हत्या गला घोंटकर की गई थी। इस सनसनीखेज कत्ल का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। इससे लोग भड़क गए। रविवार को बरसाना के सारे बाजार बंद रख कर गुस्सा जाहिर किया गया।

पुलिस के खिलाफ सारा दिन नारेबाजी होती रही। युवाओं ने पुलिस के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। शाम को एक दर्जन गांवों की पंचायत हुई जिसमें पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई। पुलिस को सात दिन का वक्त दिया गया है। खुलासा न होने पर 10 नवंबर को थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के पिता बच्चू सिंह ने दरोगा उदयवीर पर हत्या का आरोप लगाया था। पंचायत में सभासद संजय गोस्वामी एडवोकेट, पदमसिंह फौजी और मूलचंद छौंकर आदि एक दर्जन गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि दरोगा को थाने से हटा दिया गया है।

‘रौनक मंदिर पर कैमरा चलाया करता था। दरोगा उदयवीर उसे मंदिर पर फोटो खींचने से मना करते थे। इसी के चलते परिवारीजन दरोगा पर आरोप लगा रहे हैं। जल्दी ही रौनक हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जगवीर सिंह चौहान, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें