फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक

विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के फोटेा अपलोडि़ंग के मामले में लापवाही बरतने पर 67 कर्मचारियों के वेतन आहरण पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। छह दिसंबर तक शत प्रतिशत फोटो अपलोड नहीं होनेे पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय निर्माण कराए जा रहे हैं। शौचालय निर्माण के बाद उनके शत प्रतिशत फोटो मिशन की वेब साइट पर अपलोड किए जाने हैं। जिनकी जिम्मेदारी अपर विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत सचिव तथा खंड प्रेरक की निर्धारित की गई है।

नवंबर माह में हुई समीक्षा के बाद शत प्रतिशत फोटो अपलोड करने की हिदायत दी गई थी। फोटो अपलोड नहीं होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेशचंद्र मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। फोटो अपलोड नहीं होने पर 67 कर्मचारियों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इन 67 कर्मचारियों में अपर विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक शामिल हैं। वेतन आहरण पर रोक के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने हिदायत दी है छह दिसंबर तक शौचालय निर्माण के संबंध में अगर शत प्रतिशत फोटो अपलोड नहीं किए गए तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें