फिरोजाबाद/टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर सोमना रेल फाटक के निकट डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। तत्काल ओएचई काटकर राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया। तत्काल टूटी पटरी को अस्थायी रूप से ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान पीछे आ रहीं आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
सोमवार सुबह नौ बजे सोमना स्टेशन के रेल फाटक के निकट सर्दी में अप लाइन की पटरी टूट गई थी। इस दौरान गेटमैन को 12423 डिब्ब्रूगढ़-नईदिल्ली राजधानी एक्क्सप्रेस को गुजारने के लिए गेटबंद किए जाने के निर्देश मिले। इसी बीच गेटमैन की नजर फाटक के निकट पटरी टूटी देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पटरी टूटी होने की जानकारी नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। पटरी टूटी होने एवं राजधानी के वहां से गुजरने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
रेल अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल अप लाइन की ओएचई लाइन बंद दी गई। ओएचई बंद होने से टूटी पटरी से पूर्व ही राजधानी एक्सप्रेस खड़ी हो गई। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर तत्काल ही सोमना स्टेशन से पीडब्ल्यूआई की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने करीब 15 मिनट बाद ट्रैक को अस्थायी रूप से सही कर 10 किमी के कॉशन के साथ ट्रेन को गुजारा।
ें
सोमवार दोपहर कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर-शिकोहाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच ओएचई लाइन में बड़ी उड़ते हुए पन्नी फंस गई। सियालदाह एक्सप्रेस के चालक ने ओएचई तारों पर थ्पन्नी लटकी होने की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी। फंसी पन्नी से ट्रेन इंजन के पेंटो के टूटने की आशंका पर नियंत्रण कक्ष ने रेल ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया। मौके पर पहुंचे ओएचई विभाग ने फंसी पन्नी को निकाला तब रेल संचालन सुचारु किया गया। इस बीच करीब 20 मिनट ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।