फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पूर्व पाबंद किए जाएं अराजकतत्व

विज्ञापन
पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। चुनाव में बाधा पहुंचाने के अभ्यस्त लोगों को मतदान से पूर्व हर हाल में पाबंद किया जाना अनिवार्य है। अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही मतगणना स्थल की भी सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। यह निर्देश डीएम ने नगर पंचायत घिरोर के मतगणना स्थल का निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन


घिरोर ब्लाक परिसर में नगर पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र का गुरुवार को डीएम प्रदीप कुमार, एसपी राजेश एस ने निरीक्षण किया। इस दौरान थाना घिरोर का भी निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष से कहा कि चुनाव प्रक्रिया में अवरोध पैदा करने वालों को भारी मुचलकों में पाबंद करें। हिस्ट्रीशीटर, शरारती तत्वों द्वारा चुनाव के दौरान बाधा पहुंचाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बताया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र के 453 लाइसेंसी शस्त्रों में से 183 जमा कराए जा चुके हैं। दो दिन में शेष लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए जाएंगे। 52 हिस्ट्रीशीटर हैं। 107/16 में 600 लोगों को पाबंद किया गया है। 300 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं।

धारा 151 में 21 एवं गुंडा एक्ट में 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम और एसपी ने फिरोजाबाद की सीमा से आने वाले वाहनों की तलाशी कराने, बिना साक्ष्य के दो लाख की रकम जब्त करने के निर्देश दिए।

मतगणना स्थल पहुंचकर बीडीओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, प्रभारी अधिकारी बैरीकेडिंग से समय सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने को कहा। मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज सिंह, बीडीओ घिरोर राम प्रसाद, थानाध्यक्ष घिरोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें