फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने ब्याह दीं नाबालिग बेटियां, पिता ने लगाया बेचने का आरोप

विज्ञापन
नाबाल‌िग की शादी
विज्ञापन
एटा। दिल्ली में मां के साथ रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों ने शादी रचा ली। जिसकी जानकारी होने पर लड़की के पिता ने मां पर उन्हें डेढ़ लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कोतवाली नगर पुलिस ने जानकारी करते हुए लड़कियों से पूछताछ की। जिसमें पिता का आरोप गलत पाया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी दो नाबालिग बहने अपनी मां के साथ दिल्ली में रहती हैं। जबकि उनका पिता शहर में ही रहता है। दिल्ली मां के साथ रह रही दोनों नाबालिग लड़कियों ने मां की मर्जी से शादी रचा ली। नाबालिग लड़कियों की शादी की बात जब उनके पिता को हुई तो उसने विरोध करते हुए पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई।

जिसमें पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया है। पुलिस ने लड़कियां और उनके घरवालों को कोतवाली बुलाया। जांच में पिता का आरोप झूठा निकला। जिसे लेकर बाद में पुलिस ने उन लड़कियों को शादी करने वाले लड़के और परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


थाने में हुए समझौता से अगर पिता सहमत नहीं है और वह शिकायत दर्ज कराता है तो मेडिकल कराकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि शादी पूर्व में हो चुकी है और प्राथमिक जांच में बेचने वाली शिकायत झूठी पाई गई है। उधर, वहीं दोनों लड़की खुश भी हैं।
विज्ञापन

- संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें