फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर, विरोध पर फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुरवैश्य के ग्राम नगला डडैया में 40 बीघा गेहूं की बोई हुई फसल को ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया। विरोध करने पर ग्रामीणों पर फायरिंग करने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गईं।
विज्ञापन

नगला डडैया निवासी गिरंद सिंह, सुबेदार, बलवीर सिंह, खूब सिंह, भगवान सिंह पुत्रगण पन्नालाल ने खेड़ा भाट स्थित पट्टे की भूमि पर गेंहू की फसल की बुवाई कर दी थी।

इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने लोगों ने 31 अक्तूबर की रात्रि ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को उजाड़ दिया। जब ट्रैक्टर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उनका विरोध किया तो ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी गई। इससे गांव में दहशत फैल गईं। ग्रामीण भी मौके से भाग आए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी 21 सितंबर को फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन


विवादित भूमि पर फसल करने वाले किसान गिरंद सिंह व अन्य के साथ साथ विरोधी भी अपना हक जता रहे हैं। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गईं। मामले में उपजिलाधिकारी ने की गई हैं। उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष से मामले में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मियों को भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें