फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर लगाएगी मेयर का दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल पहली बार मेयर का चुनाव लड़ने जा रही है। इसके लिए पार्टी आगरा कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर दांव लगाएगी। 90 के दशक में छात्र राजनीति में चर्चित रहे नाम पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

खेती-किसानी की राजनीति करने वाली पार्टी अब शहर में जनाधार बढ़ाना चाहती है। विधानसभा चुनाव में शहर की सीटों पर प्रत्याशी उतारकर इसकी शुरुआत कर चुकी है। निकाय चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।   इसके संचालन के लिए 25 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन भी कर दिया है। दावेदारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इससे पहले पार्टी मेयर प्रत्याशी का नाम घोषित करेगी। इसके लिए रविवार को पार्टी ने बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष मालती चौधरी और शहर अध्यक्ष सुभाष गोयल नाम का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें