एटा। दहेज की खातिर दो महिलाओं को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा लोधीपुरम निवासी महिला शिवांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुनेंद्र निवासी वीरपुर मिरहची के साथ हुई है। वहीं मोहल्ला किदवई नगर निवासी गजाला ने बताया कि उसकी शादी खालिदा निवासी किदवई नगर के साथ हुई है।
शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर दहेज की मांग करने लगे थे। इतना ही नहीं महिलाओं ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उन्हें घर से भी निकाल दिया। महिला की तरफ से दर्ज हुई रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।