फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय की मतदाता सूची में गलतियों की भरमार

विज्ञापन
सभासद का घेराव करते ग्रामीण।
विज्ञापन
एटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की कारगुजारियां अब सामने आ रही हैं। निकाय की मतदाता सूची में गलतियों की भरमार है। आलम यह है कि वार्डों में रहने वाले मतदाताओं के नाम काटकर गांव के लोगों के फर्जी वोट बना दिए गए हैं। वार्ड नंबर 10 पंजाबपुरा क्षेत्र में करीब 150 वोट फर्जी होने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर सोमवार को लोगों ने निवर्तमान सभासद का घेराव किया।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। इसमें नए मतदाताओं को शामिल करने के साथ सूची को नामित किया जाना था। मगर बूथ लेवल अधिकारियों ने इसमें खेल कर दिया। पंजाबपुरा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मतदाता सूची से उनके वार्ड के 150 लोगों के नाम गायब हैं।

जबकि सूची में गांव नागवाई, जलेसर, घिलौआ, पहोर, पूंठधनी के लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं। वहीं कई दूसरे वार्ड के लोगों के नाम वार्ड की सूची में जोड़ दिए हैं। लोगों का कहना है कि बीएलओ की मनमानी के चलते वोट काट दिए गए हैं। साथ ही जिन लोगों ने पिछले चुनाव में मत प्रयोग किया था, उनमें से अधिकांश लोगों के सूची में नाम नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने निवर्तमान सभासद निराले का घेराव करते हुए निर्वाचन कार्यालय के साथ डीएम और एसडीएम के पास भी आपत्ति दर्ज कराई है। सभासद ने बताया कि मतदाता सूची में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बीएलओ ने मनमानी करके गलत तरीके से नाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें