फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटा, सात लोग घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा) मथुरा-वृंदावन रोड पर तेज गति से दौड़ रहा ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग और सड़क किनारे खड़ा एक युवक घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार सुबह बंगाली कालोनी निवासी जाकिर टेंपो में मथुरा से सवारियां लेकर वृंदावन की ओर आ रहे थे। गांव धौरेरा के समीप वन चेतना केंद्र के मोड़ पर कार को ओवरटेक करते समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। यहां सड़क किनारे खड़े गांव धौरेरा निवासी शिवसिंह (26) भी टेंपो के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने टेंपो के नीचे दबे शिवसिंह और सवारियों को बाहर निकाला। शिवसिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मथुरा निवासी हिमांशी दीक्षित कृष्णानगर, आरती निवासी आनंदपुरी, दिनेशचंद्र और अशोक निवासी गुरुनानक नगर, महेश निवासी मथुरा माल गोदाम रोड घायल हैं। इनका उपचार निजी अस्पताल और सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल चालक जाकिर को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी डा. विनोद कुमार पायल ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। 12 मार्च की सुबह गांव धौरेरा के पास टेंपो और स्कूली बस की टक्कर में 13 लोगों की जान गई थी। इसके बाद प्रशासन ने ओवरलोड टेंपो के संचालन पर रोक लगा दी, लेकिन समय बीतने के बाद फिर से ओवरलोड टेंपो दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें