आगरा। वनिता विकास समिति ने 62वां स्थापना दिवस मनाया। समिति सदस्य अंशु भार्गव के निवास पर कार्यक्रम की शुरुआत तारा मल्होत्रा और लक्ष्मी शिरोमणि ने की। अध्यक्ष किरन शर्मा ने दिवाली के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे।
दीपदान कर डांडिया नृत्य का आनंद लिया। शैलजा अग्रवाल, मधु गुप्ता, तारा, मीनू भार्गव, लता मोखरीवाल, कुंतल, कमलेश बंसल, शशि तनेजा, कमला सेनी, प्रीति जैन, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।