फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी 253 प्रतिनिधियों को चुनेंगे 5.69 लाख मतदाता

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। जिले में एक नगर निगम सहित 15 निकायों के 253 प्रतिनिधियों का चुनाव 5.69 मतदाताओं को करना है। इसके लिए 778 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। तैयारी के लिए डीएम ने सभी प्रभारी अधिकारियों की आज बैठक बुलाई है। निकाय चुनाव का आरक्षण घोषित होते ही प्रशासनिक तैयारियों की डुगडुगी बज गई है। प्रशासनिक अधिकारी 2012 के चुनाव की फाइलों को टटोलने में जुट गए हैं, जिससे 2017 के लिए व्यवस्थाएं की जा सके। इसके लिए डीएम ने शनिवार को शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। निकायों के संदर्भ में प्रशासनिक आंकड़े बताते हैं कि इस बार जिले में 569163 मतदाताओं को एक नगर निगम, एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायत के लिए मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है। इसमें नगर निगम के लिए पहली बार मतदान होने जा रहा है। जहां 70 पार्षद चुने जाएंगे। इनका चयन 406461 मतदाता 172 केंद्र और 604 बूथों के माध्यम से करेंगे। इसके अलावा 14 वार्ड वाले राया नगर पंचायत में 15113 मतदाता, 15 वार्ड वाले छाता में 17969 मतदाता, 14 वार्ड वाले गोवर्धन में 19868 मतदाता तथा बाकी 10-10 वाली नगर पंचायत बाजना में 5878 मतदाता, नंदगांव में 8848 मतदाता, बरसाना में 8397 मतदाता, चौमुहां में 9175, गोकुल में 3607, बलदेव में 9426, महावन में 7290, फरह में 6521, सौंख में 7443, राधाकुंड में 6532 मतदाताओं को मतदान करना है। हालांकि मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम वर्तमान में जारी होने से मतदाताओं की संख्या में अभी संशोधन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें