वृंदावन (मथुरा)। गांव रालबाटी मार्ग पर एक 28 वर्षीय महिला अपने 9 माह के बच्चे के साथ कुएं में गिर गई। जिसे पुलिस और ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पीआरवी पुलिसकर्मियों ने उसे छटीकरा में भर्ती कराया। जहां देर शाम महिला का पति उसे और बच्चे को घर ले गया। हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी दिनेश की 28 वर्षीय पत्नी रचना करवाचौथ के दिन अपने 9 माह के बच्चे के साथ घर से निकली थी। गुरुवार रात 8 बजे रास्ते में वह रालबाटी मार्ग पर अंधेरे में कुएं में गिर पड़ी। महिला की आवाज सुन कर ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे आश्रय सदन राधिका अपना घर भेज दिया। घटना में महिला और बच्चा सुरक्षित हैं। सदन के संचालक मुकेश शर्मा ने इसकी जानकारी सामाजिक संगठनों को भी दी। जिसके बाद कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम भी महिला के पास पहुंची। उधर, शुक्रवार शाम को सदन पहुंचा महिला का पति दिनेश उसे और बच्चे को साथ लेकर चला गया।